गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नंदग्राम वार्ड-49 में करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण जीडीए की ओर से कराया जाएगा। यह सड़क परशुराम चौक से अटल चौक, खाटू श्याम मंदिर होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक बनाई जाएगी। जर्जर सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद वीरेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, बबली त्यागी, हरिओम त्यागी, इंद्रजीत कौर, जगमोहन त्यागी, ...