Ghaziabad News: मंडलीय फुटबॉल ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ी चयनित
गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के लिए आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। मंडलीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में आदित्य, अभिज्ञान, लक्ष्य वाधवा, रुद्र, नागेंद्र, आद्विक कोटनाला, तेजस कुमार, टी लक्ष्मण कुमार, सुमित और आरव शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 25 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे, जो कि मऊ में एक से आठ अगस्त तक आयोजित होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.