गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर ​लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों को तलाश रही है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि भोजपुर के गांव चुड़ियाला में आरोपियों ने बीती 10 सितंबर को धर्मेंन्द्र के परिवार पर धारदार ह​थियार से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने विनोद कुमार, संजय, योगेन्द्र और नितिन के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने घटना में फरार आरोपी संजय रविवार को गिरफ्तार कर लिया। संजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घर के सामने रैंप बनाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने, उसके बेटे और भाई ने मिलकर हमला किया था। पुलिस टीमें फरार विनोद कुमार, योगेन्द्र और नितिन की तलाश में दबिशें दे र...