गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। पर्वतीय जन कल्याण समिति ने वसंत कुंज-द्वितीय स्थित नवनिर्मित भूमि भवन में पहली बार उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के चार वीर सेनानियों विक्रम सिंह नेगी, लीलाधर मिश्रा, प्रेम सिंह शाह और सैन सिंह रावत को सम्मानित किया गया। उन्होंने संघर्ष के दिनों की यादें, झेली गई यातनाएं और राज्य निर्माण के लिए किए गए प्रयास एवं अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड केवल भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि हजारों आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद नरेंद्र चौधरी, डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सचिदानंद शर्मा, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद ध्यानी, पार्षद पप्...