गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-चार में एक चिकित्सक के क्लीनिक और पार्किंग के छोड़ी गई जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माडल टाउन निवासी सुधीर कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2003 में वैशाली सेक्टर-चार स्थित 250.93 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड खरीदा था। भूखंड पर तीन मंजिला इमारत में नौ फ्लैट बनाकर बेच दिए, जबकि ग्राउंड फ्लोर का एक फ्लैट, पार्किंग और क्लीनिक के लिए छोड़ दिया था। आरोप है कि बिल्डिंग में रहने वाले अंकित जालान और कनिष्क त्यागी ने खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करते हुए दीवार खड़ी कर पांच दुकानें बनवा दीं। सभी दुकानों को उन्होंने किराये पर उठा दिया। आर...