गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। दर्शन विहार निवासी 74 वर्षीय प्रेम गोगिया ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपने भूखंड पर निर्माण कार्य कर रहे थे। दोपहर तीन लोग कार से भूखंड पर पहुंचे। निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा और धमकी दी कि दोबारा काम किया तो जान से मार देंगे। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...