गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। एचआरआईटी विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय द्वारा 77वें संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद विनोद सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय स्वतंत्रता समानता एवं बंधुत्व के मूल आदर्शों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा बनौधिया, अधिवक्ता मोहित द्विवेदी, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल, उपकुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) डीके शर्मा आदि मौजूद रहे। इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव क्षितिज अग्रवाल, अकादमिक निदेशक हिना...