गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। भाईदूज व छठ के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिठाई की दुकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की पांच टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इस दौरान दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिठाइयों की गुणवत्ता परखी जा रही है और संदेह होने पर उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। त्यौहारों पर मिठाई की मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर मुनाफा कमाने के चक्कर में खाद्य सामग्रियों के साथ मिठाइयों में मिलावट कर बाजार में उतर देते है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटी मिठाइयों को रोकन...