गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। घंटाघर मैदान में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा शनिवार को धनुष यज्ञ से लेकर भगवान श्रीराम एवं भगवान परशुराम के संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम और लक्ष्मण जी के बीच तीखे संवाद हुए। लीला के दौरान कलाकारों ने सजीव अभिनय से श्रद्धालुओं को भाव विहोर किया। मंचन के दौरान रामलीला मैदान प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। लीला में राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया। विभिन्न राज्यों से अनेक राजा-महाराजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को उठाकर जैसे ही उसकी प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्र...