गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भगवान धन्वंतरि जयंती पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आयुज्ञवेद चिकित्सकों और स्टाफ ने अपने हाथों में आयुर्वेद से संबंधित सलोगन लिखी पंपलेट से लोगों को जागरूक किया। रैली स्वर्ण जयंतीपुरम स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद कार्यालय से प्रारंभ होकर एनडीआरएफ रोड, हापुड़ रोड़, हापुड़ चुंगी से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक राना ने लोगों को आयुर्वेद की महत्ता, इसके प्राचीन इतिहास तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लाभों के बारे में जागरूक किया। रैली में कर्मचिरियों ने हाथों में तख्तियां व बैनर लिए हुए थे, जिन पर आयुर्वेद से जुड़े ...