गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। दीवान क्रिकेट मैदान पर शनिवार को ब्लू स्टार चैंप्स और जीके धोनी क्रिकेट क्लब के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया। मैच में ब्लू स्टार चैंप्स ने 70 रन से जीत हासिल की। जीके धोनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू स्टार चैंप्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान अंकुर पवार ने 62 और मयंक ने 37 रन की परी के लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीके धोनी क्रिकेट क्लब की टीम 19.2 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई। अनिल ने 73 रन का योगदान दिया। अंकुर पंवार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...