गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रविवार को गाजियाबाद खाद्य तेज एसोसिएशन, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण विभाग की संयुक्त बैठक हुई। बजरिया के होटल में हुई बैठक में विभाग और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित किया गया। गाजियाबाद खाद्य तेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों की सही जानकारी देना है। व्यापारी देवेन्द्र हितकारी ने कहा कि व्यापारी विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऐसे में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। बैठक में सर्विलांस सैंपल एवं लीगल सैंपल की प्रक्रिया, पास सैंपल की रिपोर्ट तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। एसीएफ ग्रेड ...