गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, योगेन्द्र सागर। कौशांबी में सेंट्रल पार्क के पास बुधवार दोपहर बैटरियों से भरे एक ऑफिस के बेसमेंट में आग लग गई। भवन के बेसमेंट में संचालित ड्रोन यार्ड ऑफिस में आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बेसमेंट में धुआं भरने और बाहर निकलने के लिए एक ही सीढ़ी होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के समय अंदर मौजूद चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगने का कारण इन्वर्टर फटना बताया जा रहा है। कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह के मुताबिक बुधवार दोपहर 1:14 बजे फायर स्टेशन वैशाली को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। उस समय प्रभारी अग्निशमन अधिकारी क्षेत्र में फायर ...