Ghaziabad News: बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार की सीट और डिग्गी में छिपाकर रखी गईं अलग-अलग कंपनियों की 11 बैटरियां बरामद हुई। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार, फर्जी नंबर प्लेट, बैटरी चोरी करने के औजार और दो हजार रुपये भी मिले हैं। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी पता चले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मधुबन बापूधाम थाना पुलिस की टीम 22 अगस्त की देर रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो दिन पहले रईसपुर-संजयनगर क्षेत्र से चोरी की गई बैटरियां कुछ लोग कार में लेकर रेलवे फाटक, मननधाम मंदिर होते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.