गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र में ट्रक से चोरी कर रहे दो चोरों को ट्रक मालिक ने चालक की सहायता से दबोच लिया। हरिराम ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को चोर ट्रक से ईसीएम चोरी करने के बाद उसकी बैटरी खोलने का प्रयास कर रहे थे। तभी उन्होंने दोनों चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके कब्जे से इसीएम, बैट्री और एक बाइक बरामद हुई। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी सोनू और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...