Ghaziabad News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा कालोनी निवासी ओम ने पुलिस को बताया कि वह 10 अगस्त को गाजीपुर सब्जी मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यूपीआई शाखा में गए थे। जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द वाहन चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.