Ghaziabad News: बेसिक स्कूलों में दीवाली कार्यक्रम, बीएसए ने बच्चों संग हलवा खाकर बांटी मिठास
गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। धनतेरस एवं दीपावली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ मीठा हलवा, केला, गजक और चौलाई के लड्डू वितरित किए गए। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कवि नगर में में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनके साथ मीठे हलवे का स्वाद लिया। कार्यक्रम में साथी फाउंडेशन की संस्थापिका काजल छिब्बर भी उपस्थित रहीं। बीएसए ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और त्योहार की खुशियां साझा कीं। बीएसए संग भोजन कर बच्चों में भी अलग उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक राजकुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम का प्रतीक हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.