गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर शिक्षक संघ ने मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का कहना है कि कर्मचारी नहीं होने से शिक्षकों की वित्तीय समस्याओं का समाधान में काफी विलंब हो रहा है। शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी विभाग में कर्मचारियों की कमी है। वर्तमान में कार्यालय में लेखाकार के दो पद, सहायक लेखाकार के दो पद एवं लिपिक का एक पद रिक्त है। इस कारण कार्यों में काफी विलंब हो रहा है। यह भी पढ़ें- तबादला हुआ, आदेश भी निकले... फिर भी छह महीने तक नहीं पहुंचीं शिक्षिका वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर किसी अधिकारी...