गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। प्रताप विहार में ससुरालियों पर मायके पक्ष ने विवाहिता को गायब करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पति को नामजद कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाहिता के पिता ने शिकायत देकर बताया है कि 14 साल पहले उनकी बेटी को हाथरस सुल्तानपुर निवासी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसको एक बेटा और बेटी भी हो गए। इसके बाद उनकी बेटी को परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि उनकी बेटी अपने बेटे को वहीं छोड़कर बेटी को लेकर उनके पास आ गई। हाल ही में उसका पति आया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसने मिलने के बहाने उनकी बेटी को बुलाया। तब से ही उसके बारे में जानकारी नहीं है। न ही उसका फोन आ रहा है। आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी घटना हो ग...