Ghaziabad News: बेकार पड़े सामान को घरों से उठाएगा नगर निगम
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शहर के निवासियों को घरों में बेकार पड़े सामान को अब कूड़े में फेंकने की जरूरत नहीं होगी। विकसित देश ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड की तर्ज पर नगर निगम ऐसे सामान को अलग से एकत्र करेगा। इसके लिए छह वाहनों को जल्द ही सड़क पर उतारा जाएगा, जो पुराने कपड़े, किताबें, फर्नीचर और अन्य उपयोगी वस्तुओं को लोगों के घरों से एकत्र करा आरआरआर सेंटर पर पहुचाएंगे। यहाँ सामान की छंटाई और जरूरी सुधार के बाद इन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे कचरा कम होने के साथ जरूरतमंदों को भी मदद मिलेगी। नगर निगम ने कचरे में डाले जा रहे बेकार पड़े उपयोगी सामान को दोबारा से उपयोग करने की दिशा में पहल शुरू की हुई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि वैशाली में स्थित आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.