गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शहर में पांच दिन बाद बुधवार को बूंदाबांदी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और तापमान करीब साढ़े चार डिग्री तक कम हुआ। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और एक्यूआई 62 रहा। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी। हालांकि पुराने शहर और ट्रांस हिंडन के कुछ हिस्सों में ही बूंदाबांदी हुई। बाकी इलाके सूखे रहे। आईएमडी के मुताबिक गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री और अधिकतम 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम पारा साढ़े चार डिग्री तक कम हुआ। गुरुवार को भी बारिश होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...