गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी में गुरुवार रात से हो रही बूंदाबांदी से लोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों ने नगर पालिका अधिकारियों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोनी में गुरुवार रात से हो रही बूंदाबांदी से दिल्ली सहारनपुर रोड और लोनी गाजियाबाद रोड पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर दो नंबर इंद्रापुरी से बलराम नगर तक रोड पर एक ओर जलभराव हो गया। वहीं, दूसरी ओर लोनी गाजियाबाद रोड पर कस्बा पुलिस चौकी के सामने जलभराव हो गया। लोगों का आरोप है कि शहर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की स्थिति बनी रही। जलभराव के चलते कई दो पहिया वाहन पानी में बंद हो गए। लोग दो पहिया ...