Ghaziabad News: बिल बकाया होने पर लैंडक्राफ्ट की बिजली काटी, साढ़े पांच घंटे परेशान रहे निवासी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर शनिवार को विद्युत निगम ने एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फ लिंक्स टाउनशिप की बिजली काट दी। आपूर्ति बंद होने के बाद सोसाइटी के लगभग 3500 परिवार साढ़े पांच घंटे तक परेशान हो गए। बिल भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद विद्युत निगम ने शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली बहाल की, जिसके बाद निवासियों ने राहत की सांस ली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोसाइटी पर बिजली बिल का करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये का बकाया है। बिल का भुगतान करने के लिए सोसाइटी बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन बकाया जमा नहीं किया गया। चेतावनी के बाद भी बिल जमा न होने पर बिजली काटने की कार्रवाई की गई है। रविवार तक भुगतान होने का आश्वासन दिए जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.