गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। ग्रैप का दूसरा चरण लागू होने के बाद अब प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क पर नजर आएंगे। पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसी वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। इसके लिए परिवहन विभाग बुधवार से पेट्रोल पंपों पर विशेष जांच अभियान चलाएगा। परिवहन विभाग की टीमें तीन दिन तक लगातार पेट्रोल पंपों पर मौजूद रहकर वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच करेंगी। बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने से रोकने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में फिलहाल 26 हजार से अधिक वाहन ऐसे हैं, जो बिना पीयूसी के सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्ती की तैयारी की है। इस अभियान को लेकर मंगलवार को शासन स्तर पर वर्चुअल बैठक हुई। इसमें परिवहन आयुक्त ने अधिकारियो...