गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जिले में लागू होने जा रही नो पीयूसी, नो फ्यूल व्यवस्था की तैयारी अभी अधूरी है। एक अक्टूबर से जिले में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं देने की योजना लागू होनी है, लेकिन इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं सकी हैं। वाहनों की पेट्रोल पंपों पर निगरानी व प्रमाणपत्रों की जांच एएनपीआर कैमरों से होगी, लेकिन व्यवस्था लागू होने के एक सप्ताह पहले तक मात्र आठ से 10 पंपों पर ही कैमरे लगाए जा सकें हैं। जिले में बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण सड़कों पर बेलगाम व बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के दौड़ रहे वाहन भी हैं। इनपर लगाम लगाने के लिए खाद्य रसद विभाग ने एक अक्टूबर से वैध पीयूसी क...