गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर पालिका परिषद द्वारा दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के सामने बनाई जा रही मार्केट की 32 दुकानों को जीडीए की टीम ने सील लगा दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी इस कार्रवाई को असंवैधानिक बता रहे हैं। मुरादनगर नगर पालिका परिषद द्वारा दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के सामने 375 मीटर में अवस्थापना निधि से डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मार्केट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्केट मे 16 दुकान भूतल व 16 दुकान प्रथम तल पर बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिछले दिनों नगर पालिका परिषद को नोटिस जारी कर स्वीकृत नक्शा जमा कराने को कहा था। पालिका परिषद के अधिकारी समय पर नक्शा जमा नहीं करा सके। बुधवार रात करीब दस बजे जीडीए के अधिकारियों ने पु...