Ghaziabad News: बिजली कटौती के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन धरना
गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता बिजली निगम के खिलाफ बंथला फ्लाईओवर के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन आठ से दस घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टचार व लापरवाही का आरोप लगा अधिकारियों के निलंबन होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। लोनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बंथला फ्लाईओवर के पास महर्षि वाल्मीकि आश्रम के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.