गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित सिग्नेचर मॉल के कोको बार में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। सिग्नेचर मॉल स्थित कोको बार में 18 अगस्त की रात में 25 से 30 लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। मामले में बार संचालक दिल्ली निवासी सुधीर जायसवाल ने दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि हमलावर बार से पांच लाख रुपये भी लूटकर ले गए। पुलिस ने बार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दस से ज्यादा हमलावरों की पहचान की थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में समीर निवासी गाजीपुर दिल्ली और सादिक निवासी अशोक विहार लोनी को गिर...