Ghaziabad News: बारिश में स्ट्रीट लाइट खराब होने से परेशानी
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। बारिश के बाद शहर में कई जगह की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई। अंधेरा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग निगम से प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। गोविन्दपुरम एनडीआरएफ रोड पर पहले से कई लाइट बंद थी, लेकिन बारिश के बाद और लाइट खराब हो गईं। विजयनगर में सेना के मैदान के पास कई लाइट खराब हैं। मेरठ रोड पर भी बारिश के बाद कई लाइट बंद हो गईं। स्थानीय लोग निगम के प्रकाश विभाग से खराब लाइट ठीक कराने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.