Ghaziabad News: बारिश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश
गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। पीवीवीएनएल प्रबंधक निदेशक रवीश गुप्ता ने बारिश और जलभराव की स्थिति का देखते हुए गाजियाबाद में विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने और बाधित आपूर्ति जल्दी बहाल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी सक्रिय रखने के लिए कहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता 9193320115 पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत प्रतिष्ठान पर विशेष निगरानी रखी जाए। जहां बारिश या जलभराव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। मरम्मत कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर किए जाए ताकि कम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। यह भी पढ़ें- Meerut News: शहर से लेकर गांव तक बिना बिजली मचा हाहाकार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.