गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग नगर निगम से नालियों की सफाई कराने की मांग कर रहे हैं। साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव की मांग कर रहे हैं। शहर में कई दिन बारिश होने की वजह से मच्छर पनप गए हैं। नालियों में पानी भरा होने से ज्यादा मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रताप विहार निवासी बीरसैन ने बताया निगम कर्मचारी नियमित रूप से फॉगिंग करने नहीं आते। एंटी लार्वा छिड़काव नहीं कराया जा रहा। निगम से नालियों की सफाई कराने के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव कराने की मांग की है। इसी तरह सैन विहार, शांतिनगर, डूंडाहेडा आदि कॉलोनियों की नालियां भी गंदगी से अटी है। लोगों का कहना है कि कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं आते। फॉगिंग और एंटी लार्...