Ghaziabad News: बाइक सवार युवक को पीटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र में बाइक सवार युवक राजू राणा को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत निवाड़ी थाने में देने गया तो वहां तैनात दरोगा मोहित कुमार ने समझौता कराने का दबाब बनाया। जबकि दरोगा आरोप को निराधार बता रहे है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ईशू नेहरा, शिवम उर्फ गोलू, सचिन और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.