गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में परचून की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क पार करते समय बाइक सवार युवकों ने दोनों भाइयों को रोककर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों की मां ने उनके गले से सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मधुबन बापूधाम में रहने वाली कृष्णा चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे सुनील चौधरी और राहुल चौधरी परचून की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। दोनों जब सड़क पार कर रहे थे, तो बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ...