गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मुरादनगर। जलालाबाद मार्ग पर एक युवक के सिर पर डंडा मारकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जलालाबाद निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने गांव जा रहा था। जब वह बीच रास्ते पर पहुंचा तो अज्ञात युवक ने पीड़ित के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...