Ghaziabad News: बाइक खड़ी करने के विवाद में दंपति से मारपीट
गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के सजवान नगर उर्फ मिठेपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सजवान नगर निवासी शारदा ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उनके पति शीतला प्रसाद बाइक ठीक कराने के लिए निकले थे। दुकान पर जाने से पहले उन्होंने गली में अपनी बाइक खड़ी की। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले आमिर खान उर्फ गुल्लक, मासूम का बेटा और शौकीन उनसे उलझ गए। तीनों ने मिलकर उनके पति की पिटाई कर दी। जब वह उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.