गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम थाना क्षेत्र की स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में रहने वाले अंकुश ने शिकायत देकर बताया है कि सात अगस्त की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति सोसाइटी में घुस आया और दोपहिया से बैटरी चोरी कर भागने लगा। गार्ड अजय की मदद से उसे पकड़ लिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...