Ghaziabad News: बसों में सीट के लिए यात्रियों की रही मारामारी
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की शुक्रवार को कौशांबी डिपो पर भारी भीड़ उमड़ी। जिससे डिपो पर बस में चढ़ने के लिए मारामारी रही। बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते और कुछ ही मिनटों में बस खचाखच भर जाती। यात्री खिड़कियों से भी बसों में चड़े। 250 अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने के बावजूद कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई चालकों और परिचालकों ने सड़कों पर जाम होने के कारण यात्रियों को ले जाने से मना किया। जिससे यात्रियों में नाराजगी दिखी। रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके साथ एक पुरुष यात्री को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में चढ़ने के लिए मशक्कत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.