गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम की बदहाल सड़कों और निर्माणाधीन स्थलों पर धूल उड़ रही है। वहीं निगम का दावा है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इस काम में और तेजी लाई जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग की टीम को शहर में और सक्रिय किया गया है।निर्माणाधीन स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव कराने के लिए कहा है। जलकल विभाग को निर्देश दिए है कि सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: प्रदूषण की रोकथाम के लिए ड्रोन से पानी छिड़काव की योजना सफल नहीं स्वास्थ्य विभाग को सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने और उसमें आग लगाने...