गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद में पारंपरिक रामलीलाओं का आधुनिकता के साथ मंचन किया जाएगा। बदलते समय के साथ रामलीला मंचन को भी विभिन्न तकनीकों के साथ और आकर्षक बनाया जा रहा है। मंचन के दौरान एलईजी, लेजर लाइट, सजीव ग्राफिक्स, डिजिटल साउंड इफेक्ट्स आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। कविनगर रामलीला मैदान में पिछले कई सालों से बैकग्राउंड में एलईडी और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे दृश्य बिल्कुल सजीव लगते हैं। वहीं डिजिटल साउंड इफेक्ट्स डाले जाते हैं, जिससे मंचन में अधिक गहराई आती है। कविनगर रामलीला के मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि पहले की तरह केवल एक बार रामलीला का मंचन नहीं किया जाता। अब लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह हर दिन मंचन देखने आएं, इसलिए प्रतिदिन तीन घंटे में रामलीला का संपूर्ण मंचन...