Ghaziabad News: बदमाशों ने घर से नगदी और जेवरात चुराए
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की वैशाली एन्कलेव कॉलोनी में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक मकान से 95 हजार रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही। नगर की वैशाली एन्कलेव कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात बदमाश दीवार के सहारे घर के अंदर आए और वारदात को अंजाम दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.