गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। महेंद्रपुरी कॉलोनी में एक बंद फैक्टरी है। फैक्टरी के आसपास आवासीय कॉलोनी है। लोगों का आरोप है कि रात में बदमाश फैक्टरी से कॉपर चोरी करते हैं। लगातार चोरी पर लोगों ने खुद ही पहरा लगाना शुरू कर दिया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...