Ghaziabad News: बंदरों ने दो माह में 38 लोगों को काटकर घायल किया
गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र की इंद्रापुरी कालोनी में बंदरों का आतंक है। कॉलोनी में भोजन की तलाश में घूम रहे बंदर पार्क, गलियों और घर में उत्पात मचा रहे है। बंदर गलियों, छतों पर बच्चों और बुजुर्गों को काट रहे हैं। बंदरों के भय के चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने घर की छतों पर जाना बंद कर दिया है। पिछले दो माह में बंदर 38 लोग बंदर के हमले में घायल हो चुके है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बंदरों के आतंक से इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान है। लोगों के मुताबिक कॉलोनी के पार्क, घरों की छत व गलियों में बंदरों का झुंड भोजन की तलाश में घूमता रहता है। भोजन के लिए बंदर लोगों पर हमला करने से पीछे नहीं हटते है। कॉलोनी में रहने वाले यशवीर ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.