गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। शहर के दुर्गा पूजा पंडाल बंगाली संस्कृति, भक्ति और नारी सशक्तिकरण के केंद्र के रूप में उभर रहे हैं, जहां मां के आरती-पूजन, भक्ति की शक्ति के साथ नारी सशक्तकरण का संदेश भी दिया जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन में संकल्पसिद्धि फाउंडेशन की दुर्गा पूजा में रविवार को महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा हुई। खोइंछ भराई, विशेष पूजन और 108 कमल पुष्पों से पुष्पांजलि मुख्य आकर्षण रही। मां को अर्पित 56 भोग का प्रसाद सोमवार को वितरित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, पार्षद सुमनलता, संरक्षक अनिल झा और रंजन श्रीवास्तव ने पूजा में शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देवी-देवता एवं पौराणिक गाथाएं विषय पर राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटियों के बच्चों और महिलाओं ने प्रस्तुति दी। महा...