गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी में एक व्यक्ति के फ्लैट पर कब्जा करने और उसे खाली करने के एवज में दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खोड़ा कॉलोनी के आदर्श नगर निवासी शहजादुल हक हाशमी ने विजयनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने 29 जुलाई 2021 को चरण सिंह कॉलोनी में 50 वर्गगज के एक आवासीय भवन का प्रथम तल साढ़े दस लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए साढ़े छह लाख रुपये चेक के माध्यम से और चार लाख रुपये नगद दिए गए थे। शहजादुल हक के मुताबिक मकान खरीदने के बाद उनके परिचित नसीम खान ने बताया कि उसने अपना मकान बेच दिया है और उसकी बेटी की शादी होनी है। उसने कुछ दिनों के लिए फ्लैट इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। आ...