गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में महिला साहित्यकार के फ्लैट से हुई करोड़ों की चोरी में डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही उच्चाधिकारियों से चोरी गया माल बरामद करने की गुहार लगाई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ अंकुर विहार में रहने वाली साहित्यकार भूमिका द्विवेदी 19 जुलाई को पति की 10 वीं पुण्यतिथि पर प्रयागराज गई थीं। 24 जुलाई सुबह करीब आठ बजे लौटने पर फ्लैट में चोरी का पता चला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि गहने व हीरे समेत 20 करोड़ से अधिक की चोरी हुई है। साथ ही कहा था कि एक साल पहले भी चोर इसी तरह करोड़ों का माल ले गए थे। दो बा...