गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शोभा देवी ने बताया कि उनके पति सतेंद्र कुमार आदर्श इंडस्ट्रीज नाम की फैक्टरी में काम करते थे। 24 अगस्त को पाइप उनके सिर पर लगने से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण मशीन में लगे लोहे के पाइप से उनके पति की जान चली गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक विभोर गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: ग्रेफाइट कंपनी में कंटेनर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...