गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर गेट पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। फैक्टरी मालिक ने पुराने मुकदमे में फरार आरोपियों के खिलाफ फायरिंग करने के आरोप लगाए है। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ साजिश रच कर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली निवासी सुनील कुमार जैन की ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए में श्री जी प्रेसिजन स्टैंपिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से इलेक्ट्रिक मोटर स्टैंपिंग की फैक्टरी है। उन्होंने बताया किपांच अक्तूबर रात करीब 11 बजे अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री गेट के सामने फायरिंग की। रात में फैक्ट्री में मौजूद गार्ड जसराज गोली की आवाज सुनकर डर गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने मामले की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने बता...