गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा में एक सप्ताह पहले घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी वासू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बता दे कि 12 अगस्त को गांव सारा निवासी आकाश त्यागी उर्फ हैप्पी, उज्जवल और तुषार घेर में बैठकर डाक कांवड़ का हिसाब कर रहे थे। इसी बीच वासू शर्मा अपने साथियों के साथ आया और मारपीट कर पिस्टल से कई रांउड़ फायरिंग की। मामले में शुभम उर्फ वाटसन, वासू शर्मा, मनीष शर्मा और यश त्यागी निवासी सारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बुधवार को आरोपी वासू शर्मा निवासी गांव सारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई ...