Ghaziabad News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग पर आधे घंटे में काबू पाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। रमतेराम रोड पर शुक्रवार देर रात एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टाला जा सका। इस गोदाम के आसपास कई अन्य फर्नीचर गोदाम है। ऐसे में आग बढ़ने से काफी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार, कोतवाली दमकल विभाग को शुक्रवार रात करीब 11 बजे रमतेराम रोड स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। कोतवाली फायर स्टेशन से एक फायर टैंकर मौके पर भेजे गए। आग गोदाम के प्रथम व द्वितीय तल पर रखे लकड़ी के सामान में आग लगी हुई थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तत्काल पांच होज पाइप को फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गोदाम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.