Ghaziabad News: प्रोजेक्ट में बुक किए फ्लैट अन्य खरीदार को बेचे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में वर्ष 2012 में एक बिल्डर की परियोजना में उस समय बुक किए गए दो फ्लैट 14 साल भी आवेदक को नहीं मिल सके हैं। आवेदक का आरोप है कि उन्होंने फ्लैट के लिए लगभग 45 लाख रुपये का भुगतान वर्ष 2012 में ही कर दिया था। अब बिल्डर ने फर्जीवाड़ा करके दोनों फ्लैट किसी और को दे दिए हैं। पीड़ित ने बिल्डर और ब्रोकर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कायमगंज फतेहगढ फरूखाबाद निवासी राघव अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी हेमलता ने वर्ष 2012 में बिल्डर आदिनाथ प्रोबिल्ड की इंदिरापुरम के कनावानी में एंगल जुपिटर के नाम से शुरू की गई आवासीय योजना में दो फ्लैट बुक किए थे। राघव अग्रवाल के अनुसार चंद्रनगर निवासी ब्रोकर पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.